Site icon Yashbharat.com

पुण्यतिथि विशेष: झांसी की रानी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा की हुई साफ सफाई, महापौर ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

IMG 20240618 WA0027

कटनी। वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई पुण्यतिथि पर आज 18 जून को कचहरी चौक स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा की नगर निगम द्वारा विशेष साफ सफाई कराई गई। साफ सफाई के बाद नगर पालिका निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया गया।

गौरतलब है कि 1857 की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म 18 नवम्बर 1828 को तथा निधन 18 जून 1858 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि में हम उन पर लिखी एक बहुत प्रचलित कविता पेश करने जा रहे हैं। जो हर बार पढ़ने पर नई लगती है।

सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
बरछी ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी।
वीर शिवाजी की गाथायें उसकी याद ज़बानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,
देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,
नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,
सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवार।
महाराष्टर-कुल-देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में,
ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी में,
राजमहल में बजी बधाई खुशियाँ छाई झाँसी में,
चित्रा ने अर्जुन को पाया, शिव से मिली भवानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजियाली छाई,
किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,
तीर चलाने वाले कर में उसे चूड़ियाँ कब भाई,
रानी विधवा हुई, हाय! विधि को भी नहीं दया आई।
निसंतान मरे राजाजी रानी शोक-समानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।

Exit mobile version