हरतालिका व्रत के दिन मातृ शक्ति का अपमान कर कांग्रेस अध्यक्ष ने पाप किया जो क्षम्य नही: दीपक सोनी टण्डन. भाजपा जिलाध्यक्ष ने की शराब वाली टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया कल होगा आंदोलन

हरतालिका व्रत के दिन मातृ शक्ति का अपमान कर कांग्रेस अध्यक्ष ने पाप किया जो क्षम्य नही: दीपक सोनी टण्ड

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की शराब वाली टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया कल होगा आंदोल

कटनी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का महिलाओं लाड़ली बहनों के लिए की गई टिप्पणी शर्मनाक है। इस टिप्पणी से महिलाओं का घोर अपमान हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने श्री पटवारी के द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा शराब का सेवन करने की टिप्पणी पर आपत्ति प्रगट करते हुए इसकी घोर आलोचना की है। श्री टण्डन ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई टिप्पणी महिलाओं के प्रति कांग्रेस के अपमानजनक रवैये को प्रगट करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति ही रही है महिलाओं का अपमान करना जिसका उदाहरण एक बार फिर से सिद्ध हुआ है। पटवारी ने जो कहा वह निंदनीय तथा आधी आबादी की घोर बेज्जती है। यह सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि मातृ शक्ति के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत उगला गया जहर है। आज जब महिलाएं हरतालिका का निर्जला व्रत रख कर भक्ति में है तब ऐसा बयान देना दिवालिया मानसिकता का धोतक है जिससे मध्यप्रदेश ही नहीं देश भर की मातृ शक्तियों को गहरा आघात पहुंचा है। इस शर्मनाक बयान पर कांग्रेस को तुरंत बड़बोले नेता पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। श्री टण्डन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीतू पटवारी के खिलाफ कल 27 अगस्त को बड़ा आंदोलन करेगी साथ ही पटवारी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग के साथ पुतला दहन करेगी।

Exit mobile version