Site icon Yashbharat.com

महाराणा प्रताप व महाराज छत्रसाल जी की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी

IMG 20250529 WA0021

महाराणा प्रताप व महाराज छत्रसाल जी की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गय

कटनी- आज 29 मई को वीर शिरोमणि , क्षत्रिय कुल भूषण महाराणा प्रताप व महाराज छत्रसाल जी की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला कटनी द्वारा साउथ स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्प हार पहनाकर व प्रसाद वितरण कर बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया तत्पश्चात रक्त स्वाभिमान नाम से कार्यक्रम (रक्त दान) आयोजित किया गया जिला अध्यक्ष श्री अनिल सिंह सेंगर द्वारा व्यक्ति किया गया कि रक्त दान कार्यक्रम का उद्देश हमारे पूर्वजो द्वारा देश की एकता अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पण, त्याग को याद करना है। तथा देश व समाज के लिए त्याग, बलिदान की प्रथा को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दोरान वरिष्ठ जन ने अपने, अपने उद्बोधन देकर सामाजिक एकता व उत्थान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दोरान अनिल सिंह सेंगर, अजय सिंह बघेल, हरी सिंह भदोरिया, अर्जुन सिंह भदोरिया,हरिषरण सिंह, अजीत सिंह चौहान, वीर सिंह, मधमेंद्र सिंह, मनीष सिंह, युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, किशोर सिंह, जसवेंद्र सिंह, सुनील सिंह मालगुजार,राजेंद्र सिंह बघेल, शैलेंद्र सिंह बघेल, देवराज सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह परमार, राजेश सिंह, विकास सिंह, आदि सेकड़ो क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।

Exit mobile version