Site icon Yashbharat.com

नवरात्रि के पावन अवसर पर जयप्रकाश वार्ड वासियों को महापौर ने दी सड़क निर्माण कार्य की सौगात,आदर्श कॉलोनी में 8.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क का भूमिपूजन संपन्न

IMG 20250925 WA0056

नवरात्रि के पावन अवसर पर जयप्रकाश वार्ड वासियों को महापौर ने दी सड़क निर्माण कार्य की सौगात,आदर्श कॉलोनी में 8.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क का भूमिपूजन संपन्

कटनी – जनसुविधाओं के विस्तार और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है। इन्ही प्रयासों की श्रृंखला में जयप्रकाश वार्ड के आदर्श कॉलोनी में श्री खरोटे जी के घर से डेविड सर एवं सुनील दुबे गली में 8 लाख 89 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी सड़क की सौगात महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्थानीय पार्षद श्री सुभाष शिब्बू साहू एवं
गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी की उपस्थिति रही।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे और नागरिकों को बेहतर आवागमन के साथ ही साफ-सुथरा, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है, इनका लाभ नागरिकों को लंबे समय तक मिले इस हेतु आपकी भी जिम्मेदारी है कि सड़क निर्माण के दौरान निगम का सहयोग प्रदान करें, तथा अच्छी तरह से पकने के पश्चात ही मार्ग से आवागमन करें।

सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी समस्याओं से निजात मिलने पर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का शाल एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया तथा आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह आगे भी क्षेत्र को नई सौगातें मिलती रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री जितेन्द्र खरोटे, प्रकाश जैन, अशोक चक्रवर्ती, हरीश तनवानी, सचिन गुप्ता, कमलेश लालवानी अंकुर गुप्ता, सहित मातृ शक्ति श्रीमती अर्चना खरोटे, राखी जैन, अनीता गुप्ता, गिरजा चौबे सहित अन्य वार्डवासियों एवं क्षेत्रीय उपयंत्री अश्विनी पांडेय की मौजूदगी रही।

Exit mobile version