Site icon Yashbharat.com

गुरुनानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व पर शहर मे निकली भव्य शोभायात्रा जगह जगह हुआ स्वागत

Picsart 25 11 03 16 44 58 559

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

गुरुनानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व पर शहर मे निकली भव्य शोभायात्र

कटनी-गुरुनानक देव के 556 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को कटनी के बरही रोड स्थित गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरुग्रंथ साहिब की सरपरस्ती और पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। रास्ते में करतब दिखाए गए। समापन पर आतिशबाजी हुई। पुष्पों और विद्युत झालरों से सजावट की गई।

गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा ओव्हर ब्रिज के नीचे से हीरागंज गर्ग चौक घंटाघर झंडा बाजार शेर चौक आजाद मिशन चौक सुभाष चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्वागत के साथ प्रसाद वितरण किया।

पालकी साहब को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों और बिजली की झालरों से सजावट की गई। पालकी साहब में रागी जसवंत सिंह एवं उनके साथी कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा के रास्तों पर आकर्षक लाइटें जगमगाती रहीं।

शोभायात्रा के गुरुद्वारा पहुंचने के बाद आतिशबाजी भी हुई। रास्ते में संगत ने जगह-जगह प्रसाद बांटा और पुष्प वर्षा की।

शोभायात्रा में गुरचरण सिंह खुराना
तेजपाल सिंह भाटियाअवतार सिंह टुटेजा सोनू खुराना सतवीर सिंह भाटिया जसप्रीत सिंह लांबा बाबू ग्रोवर पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू इकबाल सलूजा अमनदीप सिंह भाटिया रिंकी खालसा लकी खालसा संतोख सिंह भट्टी नीटू नारंग हरप्रीत सिंह ग्रोवर जसपाल सिंह मठारू हरभजन सिंह खालसा रवि गंगवानी भीषम चेलानी आकाश लालवानी सहित समाज की महिलाए शामिल रहीं

Exit mobile version