गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व पर बाबा आत्माराम गुरूद्वारा में 17 नवंबर को होगा विशेष आयोजन
गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व पर बाबा आत्माराम गुरूद्वारा में 17 नवंबर को होगा विशेष आयोजन

कटनी। गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व पर बाबा आत्माराम गुरूद्वारा में 17 नवंबर को होगा विशेष आयोजन। गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बाबा आत्माराम गुरूद्वारा सरूप सुंदर धाम, बंगला लाईन, माधवनगर, कटनी में 17 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी इस प्रकार है:
दिनांक: रविवार, 17 नवंबर 2024
समय:
– प्रातः 11 बजे: कीर्तन
– दोप. 01:30 बजे: श्री भोग साहिब
– दोप. 02 बजे: लंगर
स्थान:
बाबा आत्माराम गुरूद्वारा सरूप सुंदर धाम, बंगला लाईन, माधवनगर, कटनी
हजूरी रागी भाईसाहब मनप्रीत सिंह जी, भाईसाहब प्रीतम सिंह जी, भाईसाहब इंदर सिंह जी जबलपुर अपने कीर्तन से निहाल करेंगे।
समस्त समाज को प्रदान करने वाले श्री गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
पाठकर्ता: इंद्रजीत सिंह विरदी
बिनतीकर्ता: बाबा गोपाल दास
आप सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर गुरुनानक जी के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा प्राप्त करें।








