Site icon Yashbharat.com

18 वें साल ढोल नगाड़ों के साथ यशभारत डॉट कॉम से एक वर्ष के लिए विदा हुए भगवान श्री गणेश

IMG 20240917 WA0061

कटनी। निरंतर 18 वें साल यशभारत डॉट कॉम से धूमधाम से हुई भगवान गणेश जी की एक वर्ष के लिए बिदाई। 10 दिनों का आतिथ्य प्रतिदिन पूजन आरती के साथ भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा का गाटर घाट स्थित बने कुंड में विसर्जन किया गया।

ढोल नगाड़े के साथ कचहरी चौक स्थित यशभारत डॉट कॉम के कार्यालय से जुलूस के साथ नाचते गाते हुए इस अवसर पर शहर के पत्रकार शामिल हुए। इससे पहले प्रथम पूज्य भगवान की पंडित विपिन पांडे ने विधि विधान से पूजा अर्चना तथा हवन कराया।

हवन के उपरांत भगवान की विसर्जन यात्रा कटनी नदी तट के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे, आशुतोष शुक्ला, विवेक शुक्ला, उषा पमनानी, रोहित सेन, अंकुश रजक, तपन निषाद, अमित यादव, विजय उपाध्याय, प्रभाकर सिंह, नीलेश सिंह, विवेक दुबे, अल्ताफ खान,  सुखविंदर सिंह मंगत, दशरथ परोहा, नीरज यादव आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version