कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के जगमोहन दास वार्ड आधारकाप स्थित कटनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हे माते परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर रविवार को हे माते परिवार द्वारा 33वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें में माता रानी की भक्ति और भजनों की प्रस्तुति के साथ दमा रोगियों को औषधि युक्त खीर का वितरण किया जाएगा। हे माते परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित जागरण में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। परिवार की ओर से प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा पर भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।आयोजकों के अनुसार भगवती जागरण रविवार रात 9 बजे बजे शुरू होगा। इस दौरान दमा रोगियों को औषधि युक्त खीर वितरित की जाएगी।
हे माते परिवार के लक्ष्मीकांत भारद्वाज, संध्या भारद्वाज, संजय कांत भारद्वाज, दर्शना भारद्वाज, शेखर भारद्वाज, शिखा भारद्वाज, राजकुमार उपाध्याय, अंजना उपाध्याय, हितेंद्र कौशिक, मंजुला कौशिक सहित हे माते परिवार के सभी सदस्य एवं शुभचिंतको ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के जागरण में सहभागी बनने की अपील की है।

