Latest

सैम पित्रोदा के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वि‍पक्ष को घेरा, कहा- डायनासोर की तरह धरती से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

सैम पित्रोदा के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वि‍पक्ष को घेरा, कहा- डायनासोर की तरह धरती से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

लखीमपुर खीरी । सैम पित्रोदा के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वि‍पक्ष को घेरा, कहा- डायनासोर की तरह धरती से कांग्रेस विलुप्त हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के विलॉबी हाल में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा और कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि जैसे डायनासोर धरती से विलुप्त हो गया था, वैसे ही कांग्रेस भी विलुप्त हो जाएगी और सपा भी।

सैम पित्रोदा के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संकेत अच्छे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने (सैम पित्रोदा) कहा कि अमेरिका में जिस प्रकार की एक व्यवस्था है उसे भारत में लागू कर देना चाहिए। यदि परिवार में किसी मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो संपत्ति में आधे से अधिक, 55 फीसदी सरकार के कब्जे में आ जाएगी और उस परिवार के लोगों को केवल 45 फीसदी संपत्ति ही मिलेगी… क्या करना चाहते हैं ये लोग? कहां देश को ले जाना चाहते हैं?… हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। ये लोग कब क्या कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

लखीमपुर खीरी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर कांग्रेस और सपा रही। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। श्रीराम कुटिया से निकल कर महल में पहुंच चुके हैं। देश में रामराज्य की शुरुआत हो गई है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे पहले सनातन संस्कृति के विकास की चिंता नहीं की गई थी, लेकिन मोदी सरकार ने सभी धर्मों की चिंता की है। भाजपा हिंदुस्तान की अकेली पार्टी है जो कहती है वही करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 5-10 साल के बाद लोग सपा को भूल जाएंगे। समाप्त पार्टी कहेंगे। कांग्रेस विलुप्त हो रही है। बच्चे कहेंगे कौन कांग्रेस। उन्होंने कहा कि जैसे डायनासोर धरती से विलुप्त हो गया वैसे ही कांग्रेस भी विलुप्त हो जाएगी।

Back to top button