Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विजयराघवगढ़ में 21 मई को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Screenshot 20250520 160649 Facebook

विजयराघवगढ़, 20 मई:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विजयराघवगढ़ में 21 मई को भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में गौरव और देशभक्ति की भावना चरम पर है। देश की सेना का मनोबल बढाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है इसी श्रृंखला में विजयराघवगढ़ में 21 मई 2025 बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने जन जन से इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

सीमा पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभक्ति की लहर, शौर्य को नमन करेगा विजयराघवगढ़

Exit mobile version