Site icon Yashbharat.com

कार्तिक पूर्णिमा पर बाबाघाट हनुमान मंदिर के तत्वाधन में विराट दीप यज्ञ का महोत्सव का आयोजन कल

IMG 20251104 WA0046

कार्तिक पूर्णिमा पर बाबाघाट हनुमान मंदिर के तत्वाधन में विराट दीप यज्ञ का महोत्सव का आयोजन क

कटनी- बाबा घाट हनुमानजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 05 नवंबर 2025 दिन बुधवार को कार्तिक पूणिमा (देव दिपावली) के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार गायत्री परिवार एवं बाबाघाट हनुमान मंदिर के तत्वाधन में विराट दीप यज्ञ का महोत्सव का आयोजन कीया जा रहा है।
जिसमे सर्वप्रथम प्रातः 10.00 बजे से प्रभु श्री हनुमान जी का महाभिषेक एवं हवन यज्ञ आदि कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सांयकाल 4.00 बजे से 6.00 बजे तक सामुहिक गायत्री महामंत्र का जाप एवं भजन 6.30 बजे दीप प्रज्जवलन एवं 7.00 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होने जा रहा है।

दीप महायज्ञ सवा लाख दीपों के साथ जन प्रतिनिधियों से साधू समाज एवं जनता जर्नादन से निवेदन है की गरिमामय उपस्थिती में मनाया जाता है। धर्म प्रेमी जनता जनार्दन से निवेदन है। कि अपने घरों में भी 11 दीपक अवश्य जलायें देवता प्रसन्न होगे अतः समस्त जनता जनार्दन से निवेदन है। कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होवे कार्यक्रम को सफल बनाकर धर्मलाभ प्राप्त करें। विशेष जप हेतू माला की व्यवस्था आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेगी ।

Exit mobile version