Site icon Yashbharat.com

8 अगस्त को चुना जाएगा कैमोर का नया अध्यक्ष कैमोर में पलक ग्रोवर तो विजयराघवगढ़ में राजेश्वरी दुबे का अध्यक्ष बनना तय

Picsart 25 07 30 22 07 28 167

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

8 अगस्त को चुना जाएगा कैमोर का नया अध्यक्ष कैमोर में पलक ग्रोवर तो विजयराघवगढ़ में राजेश्वरी दुबे का अध्यक्ष बनना त

कैमोर। कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा द्वारा बीते 4 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिए जाने के बाद राज्य शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा गत 25 जुलाई को उनका इस्तीफा मंजूर कर कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष का पद रिक्त घोषित कर दिया गया था। शासन के इस आदेश का राजपत्र में प्रकाशन भी 28 जुलाई को हो चुका है। शासन स्तर पर संपन्न हो चुकी इस प्रक्रिया के बाद अब 8 अगस्त को नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। इस संबंध में कलेक्टर दिलीप यादव द्वारा आज 30 जुलाई को आदेश जारी कर दिए गए हैं। विजयराघवगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई को अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ़ में अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान दो प्रमुख दावेदारों के मध्य ढाई – ढाई साल के कार्यकाल का करार क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की मौजूदगी में उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ था। पहले ढाई साल के कार्यकाल के लिए कैमोर में पार्षद मनीषा अजय शर्मा और विजयराघवगढ़ के लिए पार्षद वसुधा मनीष मिश्रा का नाम तय किया गया था। नाम तय होने के बाद दोनों निर्विरोध निर्वाचित होकर अध्यक्ष पद पर आसीन हो गईं थीं। कैमोर में पार्षद पलक नमित ग्रोवर और विजयराघवगढ़ में पार्षद राजेश्वरी हरीश दुबे को वेटिंग में रखा गया था। ढाई साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोनों अध्यक्षों को विधानसभा और लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते 3 – 3 माह का अतिरिक्त समय मिला। मई – जून में अतिरिक्त समय भी पूरा हो जाने के बाद तय करार के मुताबिक दोनों अध्यक्षों ने विधायक श्री पाठक की उपस्थिति में अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा 3 जून को कर दी थी। 4 जून को विधिवत दोनों अध्यक्षों का त्यागपत्र सीएमओ को सौंप दिया गया था। राज्य शासन द्वारा जरूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों अध्यक्षों के त्यागपत्र स्वीकृत कर पद रिक्त घोषित किए गए। अब 8 अगस्त को चुनावी कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की जाएगी। कैमोर में यह कार्यवाही एसडीएम महेश मंडलोई सम्पन कराएंगे तो विजयराघवगढ़ में डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा लटोरिया पीठासीन अधिकारी होंगी। करार के मुताबिक अब कैमोर नगर परिषद की अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर और विजयराघवगढ़ की अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे का चूना जाना लगभग तय है। नगर सत्ता का इतने शांतिपूर्ण तरीके से यह परिवर्तन विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के प्रयासों से ही संभव हो पा रहा। अब कैमोर और विजयराघवगढ़ के लोगों को 8 अगस्त का बेसब्री से इंतज़ार है।

Exit mobile version