Site icon Yashbharat.com

OMG VIDEO महिला को 6 बार डस चुका सांप, काटने के बाद हो जाता है गायब, कटनी जिले के बहोरीबंद गुना बचैया में हैरान करने वाला मामला

IMG 20240519 WA0017

OMG VIDEO कटनी जिले के बहोरीबंद के गुना बचैया में अनोखा मामला सामने आया, जहां एक महिला को 6 बार सांप डस चुका है, हर बार एक ही तरह का सांप उसे डसता फिर गायब हो जाता।

सर्पदंश और नाग-नागिन से जुड़ी हजारों किस्से और कहानियां आप ने सुनी होगी इन पर भारत मे फिल्में भी बनी जो बॉक्स ऑफिस में हिट रही। सर्प और इनसे जुड़े अनसुलझे रहस्यों को कोई सुलझा नहीं पाया है। जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के गुना बचैया गाँव में एक सर्प और महिला से जुड़ा अनोखा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार महिला पूजा व्यास को उनकी घर की बाड़ी में एक जहरीला सर्प छठवीं बार उन्हें काट चुका है। महिला इस सर्प से परेशान है। पीड़ित महिला का कहना था कि हर साल घर की बाड़ी में ही ना जाने कहा से सर्प आता है उन्हें काटता है फिर वह दोबारा नजर नहीं आता। महिला हर वर्ष सर्पदंश का शिकार हो कर जिला अस्पताल पहुँचती है। जो इलाज के बाद ठीक हो जाती है।

महिला के पति का कहना है वह गुनिया और तांत्रिकों से झाड़फूंक से लेकर घर मे पूजा पाठ करा कर इस बलाह को टालने का प्रयास करता आ रहा है, लेकिन वर्ष बीतने के बाद दोबारा सर्प उनकी पत्नी को डंस लेता है। 6 बार ऐसा हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा दो छोटी बच्चियां भी है। सर्प घर के किसी अन्य सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता। इस सर्प और महिला का क्या नाता है जो सर्प हर बार पूजा को काट कर जाता है, यह रहस्य अनसुलझी पहेली की तरह है।

Exit mobile version