Site icon Yashbharat.com

OMG: भारत आये अंग्रेज इयान ने 4 बार मौत को हराया, मलेरिया, डेंगू, कोरोना के बाद सांप ने भी डसा था

23 11 2020 dengue malaria corona

जयपुर । भारत आने के बाद ऐसा लगता है कि मौत ब्रिटिश मूल के नागरिक इयाज जोनस की पीछे हाथ धोकर पड़ी है और लेकिन हर बार मात खा जाती है। इयान हर बार मौत को मात देकर जिंदगी की जंग जीत जाते हैं।

आपको भी सुनकर बड़ा आश्यर्य लगेगा कि आखिर एक व्यक्ति बहुत कम समय में चार बार मौत को मात कैसे दे सकता है, लेकिन इयान जोनस के साथ ऐसा ही हुआ है। बीते कुछ समय के अंतराल पर ही उन्हें भारत में पहले डेंगू बुखार हुआ, उससे ठीक होने के कुछ दिन बाद ही इयान को मलेरिया हो गया, फिर मलेरिया से संभले ही थे अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। आखिरकार कोरोना महामारी को भी मात देकर खड़े हुए ही थे कि कोबरा सांप ने डंस लिया। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इयान जोनस पर कोबरा का जहर भी असरकारक नहीं रहा और अब स्वस्थ हो चुके हैं।

गौरतलब है कि दक्षिणी इंग्लैंड के आइल ऑफ वाइट निवासी इयान जोनस कोरोना काल से पहले राजस्थान घूमने के लिए आए थे और उसके बाद लगातार उनके साथ कुछ न कुछ अनहोनी घटती गई। हाल ही में जब कोबरा सांप ने उन्हें काटा तो जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन बीमारियों के बाद जब ठीक हुए और फिर कोबरा सांप के डंसने की खबर परिवार ने सुनी तो सदमे में आ गया, लेकिन इयान ने हिम्मत नहीं हारी।

इस दौरान जोनस के इलाज के लिए पैसा जुटाने के अभियान भी चलाया गया। अनेक समाज सेवी संस्थाओं ने आगे आकर मदद की। गौरतलब है कि इयान जोनस खुद एक सामाजिक कार्यकर्ता है। इयान के इलाड के लिए सिर्फ 48 घंटों में ही 16 लाख से ऊपर की सहायता राशइ जुट गई। दुनियाभर से लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में जोनस परिवार का साथ दिया।

Exit mobile version