Site icon Yashbharat.com

OMG :पकड़ने दौड़े तो सपेरे ने GRP जवानों पर फेंक दिया सांप

snake katni news grp

जबलपुर । जबलपुर मदनमहल जीआरपी टीम के साथ कटनी के बड़वारा मे उस समय एक बड़ी अजीबो गरीब घटना घटी जब चोरी के मामले में एक सपेरा को पकड़ने टीम उसके घर पहुंची। सपेरा ने जैसे ही टीम को अपने घर आते देखा तो उसने
टोकनी में रखा काला सांप निकाल कर जीआरपी टीम के ॅऊपर फेंककर भागने का प्रयास किया पर उसे दबोच लिया गया। यह तो अच्छा हुआ कि जहरीला सांप  जीआरपी कर्मियों के पर नहीं गिरा नहीं तो किसी भी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था ।

सांप जमीन में गिरते ही फुंफकारते हुए तेज रतार से झाड़ियों में चला गया। बाद में सपेरा इन  हरकतों से नाराज टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पहले तबियत से धुनाई कि उसके बाद जबलपुर ले आई। इस संबंध में मदनमहल जीआरपी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 मई को दुर्ग से चल कर  भोपाल जाने वाली गाड़ी संया 12853 अमरकंटक एसप्रेस के एस/1 की बर्थ नंबर 69 में एक महिला दुर्ग से भोपाल की यात्रा कर रही थी । गाड़ी जबलपुर स्टेशन से खुलने के बाद जैसें ही मदनमहल की ओर रवाना हुई थी इसी दौरान कटनी जिले के बड़वारा का रहने वाला 25 वर्षीय सपेरा दीपक नागवंशी पिता सुहाग नाथ नागवंशी ने मौका मिलते ही उक्त महिला के सिर के नीचे रखा पर्स पार कर चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया था ।

चोरी गए पर्स में महिला का 16 हजार का कीमती मोबाइल एवं कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे । बाद में महिला द्वारा इस घटना की शिकायत जीआरपी में दर्जकराई गई थी। महिला यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने सीडीआरकी मदद की ली गई तो मोबाइल कीलोकेशन बड़वारा में मिलते हीजीआरपी टीम गत शाम सपेरा के घर पहुंची जहां उसके साथ यह घटनाहोने के बाद शातिर चोर को अपनी गिरफत में लेने के बाद उसे जबलपुर  लेकर आई जहां पर उससे अन्य मामलों मे पूछताछ करने के बाद रेल न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में यदुवंश मिश्रा, मदनमहल चौकी प्रभारी राजेश  राज, विनय मिश्रा, जगन्नाथ सिंह, प्रा.आ. सुशील सिंह, रामजी गोस्वामी एवं रत्नेश यादव द्वारा की गई।

Exit mobile version