Site icon Yashbharat.com

OMG दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज ICC World Cup 2023 से बाहर, स्कॉटलैंड से क्वालीफाई मैच हार गई

images 48

West Indies OUT World Cup 2023: वेस्टइंडीज इस साल आईसीसी विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी। खबर पर विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सत्य है। जिम्बाव्वे में खेले जा रहे क्वालिफायर मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर किया। स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम विश्व कप का हिस्सा नहीं होगी। 1975 और 1979 का वर्ल्ड कप खिताब विंडीज ने जीता था।

181 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 43.5 ओवर में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई। विंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने 79 गेंदों पर 45 रन बनाए। जिसमें तीन चौके और एक छक्का रहा। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने पांच चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन ने तीन विकेट चटकाएं। क्रिस सोल, मॉक वॉट और क्रिस ग्रीव्स को दो-दो विकेट मिले।

स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया। मैथ्यू क्रॉस ने 74 रन पर नाबाद रहे। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 69 रनों की पारी खेली। क्रॉस ने 7 और मैकमुलेन के बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला।

8 टीम बना चुकी हैं जगह

विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमें भाग लेने वाली हैं। 8 टीमों ने टूर्नामेंट में जगह पक्की कर ली थी। दो अन्य टीम क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी। वेस्टइंडीज अब अपने बाकी के मुकाबले जीत भी जाती है, तो भी शीर्ष 2 में जगह नहीं बना पाएगी

Exit mobile version