OMG: तार पर सूख रहे लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुरा ले गए चोर CCTV में कैद, देखें वीडियो
मेरठ। चोरी को लेकर आज तक आपने कई अजीबोगरीब मामलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा. अक्सर चोर भी वही चीजें चुराता है, जो कीमती हो. लेकिन, क्या आपने कभी किसी ऐसे चोर को देखा है, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता हो? अगर नहीं तो इन दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला चर्चा में है. जिसे पढ़कर एक पल को चोर भी भौचक्के रह जाएंगे.
यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है. जहां स्कूटी सवार दो युवक एक युवती के अंडरगारमेंट्स चुराकर भाग गए. यह पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. इस इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है. ऐसे में घर की बेटियों के अंडरगारमेंट्स चोरी होने का मामला जब पता चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. इस बात को लेकर लड़की के मां-बाप थाने पहुंचे और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.
उप्र के मेरठ में स्कूटी सवार दो युवकों ने घर के बाहर सूख रहे लड़की के अंडर गारमेंट्स चुराए। एक लड़के ने कपड़े चुराए और दूसरा टोपी पहनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। कबीर समेत दो के खिलाफ पुलिस में शिकायत। #Meerut #Up pic.twitter.com/MgV6uI4zv0
— Sachin Gupta | सचिन गुप्ता (@sachingupta787) March 14, 2021
परिजनों ने अंडरगारमेंट्स से तंत्र-मंत्र क्रिया करने की भी आशंका जताई है.
इस मामले पर एएसपी सूरज राय ने बताया कि लड़कियों के कपड़े चोरी करने का यह अनोखा मामला सामने आया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश अभी तक जारी है.
#Breaking | उप्र के मेरठ में लड़की के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला मोहम्मद रोमिन देर रात गिरफ्तार। दूसरे आरोपी मोहम्मद अस्साक की तलाश जारी। अंडर गारमेंट्स भी बरामद। #Meerut #Up pic.twitter.com/9IgCJM5X9n
— Sachin Gupta | सचिन गुप्ता (@sachingupta787) March 15, 2021

