Site icon Yashbharat.com

OMG: जिस थाना क्षेत्र के टीआई रहे ,उसी के मकान पर चोरों का धावा

न्यूज डेस्क। आम आदमी तो आम आदमी अब तो पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। चोरों ने बेहद ही दुस्साहस वारदात को अंजाम देते हुये TI के आवास को निशाना बनाया। और नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर रफुचक्कर हो गये। जबकि पुलिस के इस कालोनी में रहने वाले किसी भी शख्स को इस बात की भनक तक नहीं लग पाई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस थाने में टीआई थाना प्रभारी रहे, उसी थाने में खुद के घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने में मशक्कतकरनी पड़ रही है।

चोरो ने लगभग 10 ग्राम सोना सहित नगदी पर अपना हाथ साफ किया। सोने के जेवरात बहन की शादी के लिए बनवाए थे ।

गौरतलब है कि टीआई अशोक गौतम के घर मे चोरी हो गई।और खास बात ये है कि जिस थाने में टीआई थाना प्रभारी रहे, उसी थाने में खुद के घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने में मशक्कतकरनी पड़ रही है।भोपाल के रातीबड़ और ईंटखेड़ी में थाना प्रभारी रह चुके है।जबकि थाने के एक सिपाही के पास घर के देखरेख के लिए चाबी रखी थी।

कुल मिलाकर चोरों ने दो लाख से उपर के आभूषणों सहित पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली में इस वारदात की सूचना दे दी है। बहरहाल पुलिस के नाक के नीचे चोरी की घटना अपने आप में पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने को काफी है।भोपाल से भिंड जिल अशोक गौतम का तबादला हो गयाऔर वर्तमान में भिंड जिले के मेहगांव थाना प्रभारी है ।

Exit mobile version