Latestअजब गजब

OMG: जन्‍म लेने के बाद डॉक्‍टरों को घूरकर देखने लगी नवजात बच्‍ची, देखें फोटो

वेब डेस्क। के रियो डी जेनेरिया (Rio de Janeiro) से रोचक और हैरान कर देने वाली खबर है। यहां एक महिला के प्रसव के समय ऐसी घटना हुई कि पूरे ब्राजील में इसके Photos Viral हो रहे हैं। जन्‍म लेने के नवजात बच्‍ची डॉक्‍टर्स की तरफ घूरकर देखने लगी।

 

इस अप्रत्‍याशित घटना से डॉक्‍टर, नर्स सहित पूरा स्‍टाफ दंग रह गया। चूंकि प्रसूता डायने डि जीसस बारबोसा ने डिलीवरी के समय के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर को हायर किया हुआ था, इसलिए लगे हाथ यह वाकया भी कैमरे में कैद हो गया। जब नवजात बच्‍ची के गुस्‍से वाले लुक की तस्‍वीर फोटोग्राफर Photographer Rodrigo Kunstmann ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्‍ट की तो यह तेजी से वायरल हो गई। इस पूरे फोटो में केवल बच्‍ची के एक्‍सप्रेशन और गुस्‍से के भाव कमाल के हैं। यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है।

 

हुआ यह था कि जैसे ही बच्‍ची ने जन्‍म लिया, आम बच्‍चों की तरह वह रोई नहीं। इससे डॉक्‍टर्स ने कोशिश की ताकि वह रो सके। उसे थपकियां दीं, लेकिन वह नहीं रोई। फिर डॉक्‍टर्स गर्भनाल काटने की तैयारी करने लगे तो बच्‍ची ने सहसा ही डॉक्‍टर्स को घूरकर देखा, मानो वह डॉक्‍टर्स की इस ‘हिमाकत’ से ‘खफा’ हो गई हो। यह भी बता दें कि इस बच्‍ची का जन्‍म निर्धारित समय से एक सप्‍ताह पहले सिजेरियन डिलीवरी से हुआ है।

Back to top button