Site icon Yashbharat.com

OMG एक दो नहीं पूरी 23 घरों की चोरियों का खुलासा, इस गिरोह ने कीं अब तक 66 चोरियां

1153838 106

पन्ना पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय चोर गिरोह सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें 15 प्रकरणों की 23 घरों की चोरियों का खुलासा हुआ है। बदमाशों से दो अवैध कट्टा, नगदी,कारतूस और कट्टर भी बरामद हुए हैं इस संबंध की जानकारी पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की माध्यम से दी है

एसपी ने बताया कि यह अंतरराज्य चोर गिरोह छतरपुर, सतना, उत्तर प्रदेश के महोबा, झांसी, नोएडा सहित अलग-अलग स्थानों में 66 चोरियों को अंजाम दे चुके हैं

मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्यवाही के बाद जिले में चोरियां रुकेगी

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर और पूछताछ कर रही है कि आखिर जिले में कब से यह चोरियां कर रहे थे इन चोरी करने का अंदाज भी आधुनिक है वे झट से कटर के माध्यम से दरवाजा और ताला तोड़ लेते हैं।

अजयगढ थाना पुलिस को सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन में डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरह के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनसे अन्य जगह से चोरी किए गए 6 लाख के सोने चांदी के जेवरात और ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह एवं एसडीओपी कल्याणी बरकडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यवाही की गई जिसमें थाना प्रभारी धरमपुर श्री कृष्ण मावई, चौकी प्रभारी वीरा भानु प्रताप सिंह चौहान ,चौकी प्रभारी चंदौरा राम गोपाल द्विवेदी, चौकी प्रभारी हनुमतपुर गिरजा शंकर बाजपेई ,सहायक उपनिरीक्षक आर .डी . अहिरवार ,साइबर सेल से प्रधान आरक्षण नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आशीष अवस्थी ,धर्मेंद्र सिंह राजावत, राहुल पांडे सहित टीम में शामिल प्रधान आरक्षण आइमात सेन, संतोष तोमर, बृषकेतु रावत शंकर प्रताप सिंह , आरक्षक खेमचंद राय, भूरी सिंह ,नरेंद्र अहिरवार ,अजीत यादव ,बृजेश, मनोज पटेल शिवप्रसाद सिंह, अश्विनी अर्पिता द्विवेदी आरती द्विवेदी अश्विनी अर्पित द्विवेदी, नीरज , विजय आदि का सहयोग रहा योगदान रहा।

Exit mobile version