दिल्ली धमाका: कार बम से पहले उमर मस्जिद में गया, कई जगह CCTV में कैद
दिल्ली धमाका: कार बम से पहले उमर मस्जिद में गया, कई जगह CCTV में कैद

दिल्ली धमाका: कार बम से पहले उमर मस्जिद में गया, कई जगह CCTV में कैद। दिल्ली के लाल किले के पास में हुए कार बम धमाके की जांच में एक और नई जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान डॉक्टर उमर मोहम्मद एक मस्जिद के CCTV फुटेज में दिखाई दिया है। फुटेज देखने के बाद जांच एजेंसियों की गतिविधि तेज हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर ने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों की यात्रा की थी।
गुरुवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, इसमें संदिग्ध डॉ. उमर सोमवार शाम को विस्फोट से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर उमर के दिखने के बाद जांच कर रही एजेंसियों ने मस्जिद प्रशासन से भी संपर्क किया है। ताकि पुष्टि हो सके कि फुटेज में दिखाई देने वाला व्यक्ति वास्तव में वही है या कोई और। जांच अधिकारी इस बात की भी पड़ताल करेंगे कि अगर उमर मुस्जिद में आया था तो वहां किस उद्देश्य से आया। क्या उसने यहां किसी के मुलाकात की थी।
हालांकि एजेंसियों का अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, मामले की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मस्जिद राजधानी दिल्ली में तब्लीगी जमात का निजामुद्दीन मरकज के बाद दूसरा सबसे बड़ा केंद्र है। इसके अलावा, एक सीसीटीवी कनॉट प्लेस का भी गुरुवार को सामने आया। इस फुटेज में दिल्ली में धमाका करने वाली कार कैद हुई है।








