कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला का करारा जवाब: हमारी सरकार में आपकी कोई भूमिका नहीं। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को पूर्ण बहुमत मिला और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनी, लेकिन कांग्रेस इस सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.शुक्रवार को सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हिस्सा नहीं है. वह बाहर से समर्थन दे रही है।
कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला का करारा जवाब: हमारी सरकार में आपकी कोई भूमिका नहीं
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सरकार का हिस्सा नहीं है, वे हमें बाहर से समर्थन दे रहे हैं. सीएम उमर उमर ने महाराष्ट्र में चुनाव और जम्मू क्षेत्र में नागरिकों पर कथित अत्याचार के बारे में भी बात की. उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. शुक्रवार को कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में विधानसभा प्रस्ताव पर कांग्रेस के रूख, कैदियों, किश्तवाड़ में स्थानीय लोगों पर सेना के अत्याचार पर बात की।
मणिपुर में लड़कियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने वाला ट्रेनिंग सेंटर सुर्खियों में
बता दें कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को पूर्ण बहुमत मिला और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनी, लेकिन कांग्रेस इस सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.
राज्य के विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर कही ये बात
उन्होंने कहा कि विधानसभा में पारित विशेष दर्जे का प्रस्ताव खारिज नहीं हुआ, अभी भी दरवाजे खुले हैं. उन्होंने कहा कि कहा कि सत्यापन प्रक्रिया आसान हो गई है, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद राजनीतिक कैदियों की रिहाई होगी. आरक्षण नीति पर समग्र रूप से विचार करने के लिए सीएससी का गठन किया गया। कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला का करारा जवाब: हमारी सरकार में आपकी कोई भूमिका नहीं
आसाराम केस: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस भेजा, 3 हफ्ते में मांगा जवाब

