Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDLatestखेलराष्ट्रीय

Olympic Games Tokyo 2020: कुश्ती में बजरंग पूनिया अब ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे

Olympic Games Tokyo 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्ड का सपना टूट गया है। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मुकाबला हार गए। अजरबैजान के हाजी अलीयेव ने उन्हें 12-5 से हराया दिया है। अलीयेव 57 किलोग्राम में रियो 2016 के ब्रॉन्ज पदक और 61 किलोग्राम में तीन बार वर्ल्ड चैंपियनशीप जीत चुके हैं। अब बजरंग पूनिया कल (शनिवार) ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ेंगे। बता दें शुरुआती मिनय में बजरंग ने एक पॉइंट की बढ़त बना ली थी। लेकिन अलीयेव ने फीतले दांव की मदद से पूनिया के खिलाफ कई पॉइंट अपने नाम कर लिए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बजरंग ने ईरान के मोर्टेजा घियासी को हराया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम