सर्पदंश से पीड़ित वृद्ध को समय पर नहीं मिला इलाज, हुई मौत परिजनों ने लगाया आरोप 

IMG 20241018 WA0032

सर्पदंश से पीड़ित वृद्ध को समय पर नहीं मिला इलाज, हुई मौत परिजनों ने लगाया आरोप

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत सलैया में एक वृद्ध को खेत में जहरीले सर्प ने काट लिया। जब परिजनों को इस बात लगी तो उन्होंने सबसे पहले 108 एबुलेंस को फोन लगाया लेकिन घण्टो बीत जाने के बाद एबुलेंस नहीं मिली। किसी तरह वे वृद्ध को उसके परिजन बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे यहां आने पर उनकी मुसीबते और बढ़ गई।

 

बड़वारा अस्पताल में सुबह की शिफ्ट में कोई डाक्टर मौजूद नही था। फिर परिजन उन्हें किसी तरह वाहन का प्रबंध कर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहा सर्पदंश से पीड़ित वृद्ध सलैया निवासी सुमेर सिंह पिता ज्ञान सिंह गौड़ 65 वर्ष की मौत हो गई।
परिजनों का कहना था कि समय पर वृद्ध को इलाज मिल जाता तो उनकी मौत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें-  निगम की जनसुनवाई में महापौर प्रीति सूरी सख्त: एक-एक प्रकरण पर हुई नागरिकों की सुनवाई,जनसमस्याओं के निराकरण में अधिकारियों की जवाबदेही तय, समय-सीमा में कार्रवाई कर आवेदकों को दें जानकारी