Site icon Yashbharat.com

महादेव धाम खुसरा को स्वच्छ बनाने ओजस क्लब ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, विपिन तिवारी

IMG 20240224 WA0015

कटनी। प्राकृतिक स्थल की गंदगी दूर करने उतरे शिक्षक और  छात्र कहा जीवन में सफाई आवश्यक रीटी/विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी अंचल प्रकृति की गोद में बसे महादेव धाम खुसरा में जहां पर 12 महीने एक कुंड में पानी आता है ।

और इस कुंड के पानी से ही इस गांव के लोग अपना जीवन यापन करते हैं बल्कि विवाह जैसे आयोजन भी इसी पानी से संपन्न होते हैंइस स्थल को देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।

बीते दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी के भ्रमण पर यहां पहुंचे तो काफी गंदगी नजर आई उनके साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवा के प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी भी थे अधिकारियों के सामने इस तरह की गंदगी के बाद उन्होंने तय किया कि वह एक दिन यहां आकर सफाई अभियान चलाएंगे ।

और आज सुबह इको क्लब के तहत शिक्षक और छात्र पूरे मनोयोग से उक्त स्थल पर पहुंचे और यहां पड़ी पॉलिथीन और अन्य गंदगी सामग्री को मेहनत के साथ सफाई करके दूर किया प्रभारी प्राचार्य ने यहां उपस्थित ग्रामीण जनों से आग्रह किया कि इस स्थल को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब की है इसलिए प्रयास करें यहां पर पॉलिथीन और अन्य सामग्री ना फेंकी जाए जिससे यह स्थल साफ और स्वच्छ बना रहे इस अभियान की आदिवासी अंचल के नागरिकों ने मुक्त कंठो से प्रशंसा की सफाई अभियान में विद्यालय परिवार के जयप्रकाश पटेल शिवाकांत मिश्रा अनिल यादव धर्मेंद्र सिंह प्रीति विश्वकर्मा आरती पटेल सत्यम सिंह गोविंद सिंह मोहन सिंह सकेंद्र सिंह प्रकाश सिंह सहित अन्य छात्र भी उपस्थित थे

Exit mobile version