Site icon Yashbharat.com

OFK निर्माणी की नवगठित कार्यसमिति में चौहान उपाध्यक्ष, निगम को सचिव का दायित्व

wp 16100209812718858114862727026791

कटनी । आयुध निर्माणी में प्रबंधन के साथ हुई परिचयात्मक बैठक के साथ ही कामगार प्रतिनिधियों की कार्यसमिति एवं विविध कमेटियों का गठन कर दिया गया है। नवगठित कार्यसमिति में सर्वसम्मति से राजेन्द्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष तथा मनोज निगम सचिव मनोनीत किये गए।

यहां उल्लेखनीय है कि, गत 19 दिसम्बर 2020 को आयुध निर्माणी में कामगार प्रतिनिधित्व हेतु दस प्रत्याशियों के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न करायी गई थी।इस चुनाव में आ.फै. प्रतिरक्षा मजदूर संघ एवं इंटक यूनियन के मोर्चे तथा मजदूर संघ के दस-दस व लेबर यूनियन के चार प्रत्याशी सहित कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें वरीयता के आधार पर(marrit. ) 10 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया और बीपीएमएस के 06 प्रत्याशी व मजदूर संघ के 04 प्रत्याशी विजयी हुए ।

बीपीएमएस ने पुनः अपनी सत्ता बनाते हुए कार्य समिति का गठन किया। जिसमें राजेंद्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष मनोज निगम सचिव सहित जेसीएम चतुर्थ स्तर में राजेश तिवारी एवं भैयालाल पटेल के अलावा अन्य समितियों संरक्षा समिति,लेबर वेलफेयर व मेडिकल वेलफेयर में अंशुल तिवारी,पीतांबर सेतपाल को कैंटीन, संरक्षा राजेंद्र सिंह चौहान को स्कूल सहित लेबर व मेडिकल वेलफेयर में,राजेश तिवारी को स्पोर्ट्स, कैंटीन, अस्पताल मनोज निगम को अस्पताल, स्पोर्ट्स तथा भैयालाल पटेल को स्कूल कमेटी का दायित्व सौंपा गया है।

इससे पूर्व प्रबंधन से परिचायात्मक बैठक में निवर्तमान कार्यसमिति सदस्यों की बिदाई के पश्चात वर्ष 2021-22 के द्विवार्षिक कार्यकाल के लिए निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों की बैठक करके नवनिर्वाचित कार्यसमिति के गठन का कार्य समपन्न हुआ।

Exit mobile version