Site icon Yashbharat.com

नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए गणेश बिचपुरिया, महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

IMG 20250630 WA0050

कटनी। नगर निगम कर्मचारी संघ भोपान के प्रांतीय संगठन सचिव एवं नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ गणेश प्रसाद बिचपुरिया अपनी शासकीय सेवा के 42 वर्ष पूर्ण कर कल 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। नगर निगम के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में महापौर प्रीती संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे, नगर निगम अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए श्री बिचपुरिया को भावभीनी विदाई दी। सभी ने अपने उद्बोधन में सुपरवाइजर गणेश प्रसाद बिचपुरिया के शासकीय सेवा में रहते किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कीर्ति बिचपुरिया, नीरज अग्रवाल, शैलेन्द्र लहरिया, अबोध वर्मा, बेबू चौदहा सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व पार्षदों की उपस्थिति रही।

 

Exit mobile version