ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की बड़ी जीत; अमित शाह बोले- ‘देशविरोधी ताकतों को युवाओं का करारा जवाब’

अमित शाह ने जारी किया ऐसा आदेश, हर छिपे पाकिस्तानी को आना पड़ेगा बाहर

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की बड़ी जीत; अमित शाह बोले- ‘देशविरोधी ताकतों को युवाओं का करारा जवाब’

नई दिल्ली/भुवनेश्वर। दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) और पंजाब विश्वविद्यालय (PUCSC) के बाद अब ओडिशा के छात्र संघ चुनावों में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने परचम लहराया है। गृह मंत्री अमित शाह और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने ओडिशा भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मिली इस प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और अब ओडिशा के विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत यह स्पष्ट संदेश देती है कि देश की युवा शक्ति “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के साथ खड़ी है। उन्होंने इसे अराजकता फैलाने वाली ताकतों और देशविरोधी एजेंडे को युवाओं का करारा जवाब बताया।  

तेजस्वी सूर्या का दावा: 13 में से 8 यूनिवर्सिटी में कब्जा

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने जानकारी दी कि ABVP ने ओडिशा के 13 प्रमुख विश्वविद्यालयों में से 8 में जीत दर्ज की है और कुल चुनाव लड़ी गई सीटों में से लगभग 70% पर कब्जा जमाया है। वहीं, ABVP ओडिशा इकाई ने दावा किया कि उन्होंने राज्य भर के 100 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की बड़ी जीत; अमित शाह बोले- ‘देशविरोधी ताकतों को युवाओं का करारा जवाब’

इस बार प्रमुख छात्र संघ चुनावों के नतीजे

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DUSU Election 2026):

  • ABVP ने 4 मुख्य पदों में से 3 पर जीत हासिल की।
  • अध्यक्ष: ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर NSUI के उम्मीदवार को 2,053 वोटों से हराया।
  • सचिव: ABVP की रिया छावड़ी (21,650 वोट) विजयी रहीं।
  • संयुक्त सचिव: ABVP के लक्ष्य राज सिंह (16,615 वोट) ने जीत दर्ज की।
  1. पंजाब यूनिवर्सिटी (PUCSC Election 2026):

  • अध्यक्ष: ABVP के अंकित बिधान ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए AAP के छात्र संगठन ASAP के आदिल बरार को 512 वोटों से हराया। अंकित बिधान को 3,149 वोट मिले।