Site icon Yashbharat.com

Nusrat Jahan: कोर्ट ने नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को कानूनी रूप से बताया अवैध, दूसरी बार फेरे ले चुकी हैं एक्ट्रेस

images 23

Nusrat Jahan:  बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद जहां निखिल जैन के साथ अपनी शादी को लेकर काफी समय से विवादों में घिरी हुई हैं। 19 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधे निखिल और नुसरत ने बहुत ही धूमधाम से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी तुर्की में हुई और टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं।

कोलकाता कोर्ट ने कहा कानूनी रूप से वैध नहीं शादी

कोलकाता कोर्ट ने अब नुसरत जहां और निखिल जैन की पहली शादी को कानूनी रूप से अमान्य बताया है। नुसरत जहां की बात को सही मानते हुए और कोर्ट द्वारा पास किए गए आदेश में ये कहा गया कि आस्था के आधार पर नुसरत जहां मुस्लिम हैं और निखिल जैन हिंदू हैं। कोलकाता कोर्ट ने कहा कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत नुसरत और निखिल जैन की शादी नहीं हुई है।

 

Exit mobile version