Site icon Yashbharat.com

Nushrat Bharucha अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी इजराइल में फंस गई, नहीं हो रहा था संपर्क

images 49

Nushrat Bharucha भारत में कल से एक फ़िल्म एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के इजरायल में फंसने तथा उनसे संपर्क नहीं होने से चिंता थी। आतंकी ग्रुप हमास के हमले के बाद इजरायल में हालात बुरे हैं।

इससे पहले खबर थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) भी इजराइल में फंस गई हैं। मुंबई में बैठी उनकी टीम सम्पर्क नहीं कर पा रही थी।

इस बीच, अच्छी खबर यह है कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा का पता चल गया है। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। अभिनेत्री तेल अवीव एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। उनके साथ कुछ अन्य भारतीय भी हैं। हमले के बाद सभी को सुरक्षा प्रदान की गई है। सभी को सुरक्षित बेसमेंट में रखा गया था। अभिनेत्री नुसरत भरूचा अब दुबई के रास्ते मुंबई लौटेंगी, क्योंकि कोई डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। उनके आज शाम या रात तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

मेघालय के 27 नागरिक बेथलहम में फंसें

इस बीच, मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने बताया है कि उनके राज्य के 27 नागरिक इजरायल में फंसे हैं। संगना ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “यरुशलम की तीर्थयात्रा के लिए गए मेघालय के 27 नागरिक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव के कारण बेथलहम में फंस गए हैं। मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं।”

Exit mobile version