Site icon Yashbharat.com

नर्सिंग टीवीएस पन्ना मोड़, ग्रुप ने गणतंत्र दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

20260126 143528 scaled

नर्सिंग टीवीएस पन्ना मोड़ ग्रुप ने गणतंत्र दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्

कटनी-टीवीएस मोटर कंपनी के अधिकृत डीलर नर्सिंग टीवीएस ने कटनी शहर में अपने नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ पन्ना मोड़ पर किया। इस अवसर को खास बनाने के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नर्सिंग टीवीएस पन्ना मोड़ की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में नर्सिंग टीवीएस की नवीनतम और आकर्षक दोपहिया वाहनों की श्रृंखला शामिल रही। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में नर्सिंग टीवीएस के कर्मचारी, ग्राहक एवं बड़ी संख्या में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया।

नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर नर्सिंग टीवीएस के संचालक  दिव्यांश शर्मा एवं अनीशा शर्मा ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना और उनका विश्वास जीतना ही नर्सिंग टीवीएस का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पन्ना मोड़ स्थित नया शोरूम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहाँ ग्राहकों को टीवीएस की नवीनतम गाड़ियाँ, बेहतर सर्विस एवं विश्वसनीय अनुभव एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

नया प्रतिष्ठान खुलने से कटनी शहर के ग्राहकों को वाहन खरीदने और सर्विस से जुड़ी सुविधाओं में और अधिक सुविधा मिलेगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन ने नर्सिंग टीवीएस की सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रप्रेम को भी उजागर किया।

यह आयोजन नर्सिंग टीवीएस के लिए एक नई शुरुआत के साथ-साथ शहर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version