NSUI की लक्ष्य यात्रा:बूथ लेबल पर सौपीं जाएगी युवाओं को जिम्मेदारी

कटनी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने को लेकर मध्यप्रदेश में एन.एस.यू.आई. द्वारा लक्ष्य यात्रा निकाली जा रही है। मध्यप्रदेश एन.एस.यू.आई. के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव जावेद खान ने कटनी पहुंचकर लक्ष्य यात्रा के संबंध मेें एन.एस.यू.आई. के जिला पदाधिकारियों, विधानसभा व काॅलेज समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली।
एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बताया कि एन.एस.यू.आई. की लक्ष्य यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं बूथ लेबल की जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों में जीत दिलाना है। उन्होने बताया कि आगामी दिनों में एन.एस.यू.आई. द्वारा शिविरों का आयोजन कर छात्र नेताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा, साथ ही विद्यालय स्तर पर जूनियर एन.एस.यू.आई. का गठन किया जायेगा।
एन.एस.यू.आई. की लक्ष्य यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, जिला ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक पाण्डेय, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद मनोज गुप्ता, जबलपुर अध्यक्ष विजय रजक व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी उपस्थित रहे।
नावेद खान ने एन.एस.यू.आई. के पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के युवाओं व छात्रों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के खिलाफ आक्रोश है। व्यापम घोटाले, डी मैट घोटाले, शिक्षा के व्यवसायीकरण, बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मध्यप्रदेश का प्रत्येक युवा भाजपा की नीतियों से सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। हमें घर-घर जाकर बूथ लेबल पर काम करके भाजपा सरकार की नाकामी को बताना होगा। आगामी चुनावों पर कांग्रेस यूथ चले बूथ की ओर की पद्धति पर काम करेगी।
मिथलेश जैन, गुमान सिंह, मनु दीक्षित, विवेक पाण्डेय, विजय रजक, मनोज गुप्ता ने भी एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एस.यू.आई. कांग्रेस संगठन का महत्वपूर्ण भाग है जो एन.एस.यू.आई. का कार्यकर्ता छात्र राजनीति में संघर्ष करना सीख जाता है वह निश्चित ही देश और समाज के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान देता है। उन्होंने म. प्र. एन.एस.यू.आई. प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव नावेद खान को आश्वासन देते हुए कहा कि कटनी में एन.एस.यू.आई. बहुत मजबूत है और उसके द्वारा निरंतर छात्रहित में संघर्ष व बड़े-बड़े आंदोलन किये जा रहे है और निश्चित ही बूथ लेबल पर दी गई जिम्मेदारियों को भी एन.एस.यू.आई. का प्रत्येक साथी अपनी पूरी दम खम के साथ निभायेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनोज गुप्ता एडवोकेट ने किया।
लक्ष्य यात्रा के लिए आयोजित बैठक में एन.एस.यू.आई. प्रदेश सचिव अमित तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, महासचिव धीरू दुबे, आदित्य कटारे, शुभम् सोनी, वि.स. मुड़वारा अध्यक्ष शुभम् मिश्रा, विजयराघवगढ़ अध्यक्ष विकास सिंह, जिला सचिव अंकित सिंघानिया, प्रशांत सिन्हा, कमलेश पाण्डे, रजत जैन, राहुल गुप्ता, तिलक काॅलेज अध्यक्ष अजय खटीक, शेख गुलफाम, अमन दुबे, शेखर परौंहा, सनी देव विश्वकर्मा, अभिषेक प्यासी, आशीष चतुर्वेदी, विकास दुबे, सौरभ गौतम, अजय द्विवेदी, अर्जित खरे, हैप्पी गुप्ता, आनंद तिवारी, राहुल खरे, अरशद खान, प्रिंस तिवारी, उदय प्रकाश मिश्रा सहित अन्य एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ता उपस्थित रहे।