Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने पल्स पोलियो अभियान में दिया सहयोग

IMG 20260630 WA0027

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने पल्स पोलियो अभियान में दिया सहयो

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के नेतृत्व में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून 2026 को सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने नन्हे बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को पोलियो से बचाव, सुरक्षित बचपन और स्वस्थ समाज के महत्व के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने “दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलाएं, जीवन को स्वस्थ बनाएं” तथा “दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पोलियो को दूर भगाएं” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्रद्धा सिंह रघुवंशी, पार्वती चक्रवर्ती, साक्षी सिंह, लक्ष्मी रैदास एवं भारती वर्मन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने सभी स्वयंसेविकाओं के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version