तिलक ओर कन्या महाविद्यालय के एनएसएस छात्राओं ने माई नदी मे चलाया सफाई अभियान
कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नगर निगम कटनी की सहयोगी संस्था ओमसाइन विजन के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय डॉ चित्रा प्रभात के निर्देशन एवं डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ माधुरी गर्ग कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में माई नदी बरही रोड कटनी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से नदियों, तालाबों, बावड़ियों जैसे जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और स्वच्छता बनाना है । इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा माई नदी बरही रोड कटनी में नदी का संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान का आयोजन किया गया। 2 घंटे के श्रमदान में माई नदी बरही रोड कटनी में लगभग एक ट्राली कचरा पॉलिथीन नदी से निकलकर बाहर आया अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे कुआं नदी, नालों, तालाबों के संरक्षण स्वच्छता अभियान हेतु प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात कन्या महाविद्यालय के द्वारा शपथ दिलाई गई इस आयोजन में डॉ चित्रा प्रभात, डॉ माधुरी गर्ग, डॉ विनय बाजपेई, डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह, शिल्पी सिंह राजपूत, डॉ प्रतिमा सिंह, रिचा दुबे, ओम साइन विजन से राहुल तिवारी, मनीष सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शालिनी कोरी,शुभ श्री, सुचिता चतुर्वेदी, प्रतीक्षा पांडे, काजल चौधरी, रमा सपेरा, दीपिका विश्वकर्मा, दिशा सिंह, दीप्ति, लक्ष्मी रैदास, शिवानी, कीर्ति सिंह राजपूत, जयकरण चौधरी, प्रियांशु इंगले, आराधना सिंह, आशीष कुमार, संजय चौधरी, सोनम, नेतराम, नागेंद्र चौधरी, वेद प्रकाश, राखी चौधरी आदि की उपस्थिति रही और सभी ने मनो योग पूर्वक कार्यों को किया यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा और अपने कार्यक्रम के माध्यम से हम समझ में स्वच्छता का प्रचार प्रसार एन.एस.एस ने किया। अंत में डॉक्टर माधुरी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

