Site icon Yashbharat.com

NSA चीफ डोभाल की कूटनीति का बड़ा कमाल, म्‍यांमार ने भारत को सौंपे 22 खूंखार आतंकी

dobhal

नई दिल्‍ली। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी मिली है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, म्यांमार सरकार (Myanmar Government) ने 22 आतंकियों को भारत सरकार को सौंपा है।

इन आंतकियों को मणिपुर पुलिस और असम पुलिस के हवाले किया गया है। इनका संबंध, एनडीएफबी NDFB (S), यूएनएएलएफ (UNLF), पीआरईपीएके PREPAK (Pro), केवाईकेएल (KYKL), पीएलए (PLA) और केएलओ (KLO) से है। सूत्रों की मानें तो इसके पीछे एनएसए अजित डोभाल ने बड़ी भूमिका निभाई।

पूरा ऑपरेशन उनकी निगरानी में संचालित हुआ बताया जा रहा है। म्यांमार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पहले भी भारत सरकार को सक्रिय सहयोग देता रहा है।

Exit mobile version