वेब डेस्क । नागरिकता संशोधन विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे संवैधानिक इतिहास का काला दिन करार दिया है
प्रधानमंत्री मोदी ने बिल पास होने के बाद खुशी जताते हुए कहा, ‘भारत और हमारे देश के भाईचारे के लिए ऐतिहासिक दिन। मुझे खुशी है कि #CAB2019 राज्यसभा में पास हो गया। उन सभी सांसदों का आभार, जिन्होंने इसके पक्ष में वोट किया। यह विधेयक उन लोगों की मुश्किलों को खत्म करेगा, जिन्होंने लंबे समय से यातनाएं झेली हैं।’

