Site icon Yashbharat.com

NRC: मौलाना आजाद विवि में विरोध-प्रदर्शन, जामिया की पोस्टर गर्ल भी पहुंचीं

images 30 1

वेब डेस्क । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (एमएएनयूयू) पिछले नौ दिन से प्रदर्शन पर है। रविवार को उनके विरोध प्रदर्शन का दसवां दिन शुरू हो गया।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नागरिकता अधिनियम के विरोध का चेहरा बनीं लदीदा सखलून और आयशा रेना भी अब इस प्रदर्शन में शामिल हो गई हैं। यह दोनों छात्राएं केरल की रहने वाली हैं।

बीते दिनों दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह दोनों एक युवक को पुलिस की पिटाई से बचाने की कोशिश करतीं नजर आई थीं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न किए जाने के चलते भागकर भारत आने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देने के लिए प्रावधान किया गया है, खास तौर पर ऐसे लोग जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।
यूपी में पोस्टर चिपकाकर पहचाने जा रहे बवाली
सीएए के विरोध में बवाल करने वाले लोगों को यूपी पुलिस दबिश देकर गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने बवालियों के पोस्ट और होर्डिंग लगाकर पहचान की है। रविवार को गाजियाबाद जिले में 27 बवालियों को पकड़ा गया है।

देर रात तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देती रही। बताया गया कि गाजियाबाद जिले में रविवार को 27 में से 23 लोगों को जेल भेजा गया। यहां सपा नेता डा. अबरार समेत 92 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। बवाल वाले स्थानों पर पुलिस रविवार को भी निरीक्षण कर जायजा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवाने में लगी है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लोनी बॉर्डर और लोनी थाने की संयुक्त टीम गिरफ्तारी बवाल करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं। वह दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी लोनी क्षेत्र के हैं, जिन्हें थाने में दाखिल कराया गया है। लोनी में रविवार को दिन में 20 लोगों को गिरफ्तार किया था और आधी रात के समय तीन आरोपी और पकड़े गए।

Exit mobile version