Latest

आजकल बढ़ती लीवर की प्रॉब्लम्स सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं लिए जाने इसके लक्षण उपाय और इलाज

आजकल बढ़ती लीवर की प्रॉब्लम्स सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं लिए जाने इसके लक्षण उपाय और इलाज

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत ही अहम अंग है, लेकिन इस अंग को लेकर जितनी जागरूकता होनी चाहिए उतनी नहीं होती है। यकीन मानिए लिवर की बीमारी शुरू होने के पहले भी हमारा शरीर हमें बहुत सारे लक्षणों के बारे में आगाह करता है, लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देते।

 

नॉन अल्कोहल फैटी लिवर डिजीज हर 4 में से 1 भारतीय को हो रही है और ये शराब पीने की वजह से नहीं है बल्कि ये लाइफस्टाइल आदि की समस्याओं के कारण भी है। सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लिवर डिजीज से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। इसके साथ ही हमने डाइट पोडियम की फाउंडर शिखा महाजन से भी लिवर की बीमारी को लेकर बात की है।

क्या है नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज?

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में अधिक फैट स्टोर हो जाता है और ये फैट अल्कोहल की वजह से नहीं होता बल्कि लाइफस्टाइल की समस्याएं, ज्यादा मोटापा, शरीर में होने वाली किसी और समस्या की वजह से भी होता है। ये आगे चलकर लिवर से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं का कारण बन सकता है और हो सकता है कि लिवर के टॉक्सिन ना निकाल पाने के कारण शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ता है।

आजकल बढ़ती लीवर की प्रॉब्लम्स सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं लिए जाने इसके लक्षण उपाय और इलाज

क्या काम करता है लिवर?

अगर कहा जाए कि दिल और दिमाग के बारे में तो उसे लेकर बहुत कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है, लेकिन फिर भी लोग लिवर को नजरअंदाज कर देते हैं। लिवर शरीर का बहुत ही ज्यादा जरूरी अंग है और इसे अगर आप नजरअंदाज करेंगे तो सही नहीं होगा। लिवर शरीर में ये सभी फंक्शन पूरे करता है-

प्रोटीन बनाता है

डाइजेस्टिव फैट्स – बाइल को बनाता है
बीमारियों से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथिओन को बनाता है।
कार्ब्स, विटामिन्स और मिनरल्स को स्टोर करके रखता है।
अल्कोहल, दवाओं और टॉक्सिन्स के असर को कम करता है।
लिवर शरीर में इतने सारे फंक्शन्स पूरे करता है फिर भी लोग इसके बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।

स्किन पर किस तरह से दिखते हैं लिवर की बीमारी के लक्षण?

डायटीशियन शिखा महाजन ने हमें स्किन और लिवर से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया। उनका कहना है कि हमारा शरीर किसी भी तरह की बीमारी से पहले हमें संकेत देता है। हालांकि, फैटी लिवर डिजीज में ये काफी कम हो सकते हैं, लेकिन आपको बदलाव नजर आ सकता है।

  • स्किन का पीला हो जाना
  • शरीर में अपने आप नील पड़ जाना
  • नाखूनों का सफेद होना और पपड़ी बनकर टूटना
  • स्पाइडर एंजियोमा का बनना (स्किन पर नसों का जालीदार आकार में दिखना)
  • मुंह से बहुत बदबू आना
  • चेहरे पर हाइपरपिगमेंटेशन
  • हथेलियों पर होती है खुजली, जलन और लालिमा

Back to top button