Aadhar Card में अपना नाम पता आप अब मोबाईल से ही बदल सकतें जानिए पूरा प्रोसेश
Aadhar Card में अपना नाम पता आप अब मोबाईल से ही बदल सकतें जानिए पूरा प्रोसेश सरकारी दस्तावेज में नाम मोबाइल नंबर लिंक पता जैसी विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी लिखी होती है। यह देश के सभी नागरिकों के लिए एक आइडेंटी कार्ड की तरह काम करता है। कई बार आधार में नाम की स्पेलिंग, घर का पता या मोबाइल नंबर गलत हो जाता है। आधार कार्ड में आपका बायोमेट्रिक भी लिंक होता है इसलिए कुछ प्रकार के सुधार के लिए आपके फिंगरप्रिंट की जरूरत होती है तो कुछ सुधार आप घर बैठे ही कर सकते है। आपको पता होना चाहिए कि नाम केवल दो बार सुधर जा सकता है।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदले
अपना मोबाइल जीवन में बहुत बार बदल सकता है इसलिए मोबाइल नंबर लिंक करने की कोई लिमिट निर्धारित नहीं है। अगर वर्तमान मोबाइल नंबर आपका आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो इस लिंक करने के लिए आधार सेवा केंद्र में जाना होगा। मोबाइल नंबर लिंक का फॉर्म भरकर जमा करना होता है।
आधार कार्ड पर नाम परिवर्तन करने की स्थिति शादी के बाद आती है। ऐसी स्थिति में आपको अगर अपने आधार कार्ड पर नाम परिवर्तन करना है तो सबसे पहले आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां आपको एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आपके आवेदन फार्म के आधार पर कुछ दिनों की पुष्टि के बाद आधार कार्ड पर नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।
आधार कार्ड में एड्रेस को सुधारने के लिए आपको यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उस आधिकारिक वेबसाइट पर आपको डेमोग्राफिक चेंज का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको छोटा सा आवेदन फॉर्म भरना होगा और किसी दूसरे दस्तावेज के फोटोकॉपी को अपलोड करना होगा जिसमें आपका नया वाला एड्रेस लिखा गया हो।
आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसकी सारी जानकारी अप टू डेट होनी जरूरी है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया मौजूद है। ऑफलाइन के लिए आपको आधार सेवा केंद्र में जाना होगा और ऑनलाइन के लिए यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट से सुधार सकते है।