Site icon Yashbharat.com

अब ट्रांजेक्शन में नहीं होगी देरी, PhonePe और Google Pay ने किया बड़ा बदलाव

Digital UPI Payment

NPCI: UPI users are going to get a big facility, they will be able to make payment without PIN

अब ट्रांजेक्शन में नहीं होगी देरी, PhonePe और Google Pay ने किया बड़ा बदलाव। भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा हथियार UPI बन चुका है. हर दिन करोड़ों लोग इससे पेमेंट करते हैं. अब 16 जून यानी आज से UPI में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ये आपके ट्राजेंक्शन एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देगा. अगर आप गूगल पे, फोनपे या किसी भी यूपीआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपका एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो जाएगा. यहां जानें कि यूपीआई सिस्टम में क्या बदलाव हुए हैं और ये अब कैसे काम करेगा।

 

क्या है बदलाव?

अब से UPI पेमेंट और भी तेज, भरोसेमंद और स्मार्ट हो जाएगा. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI के सिस्टम में बड़ा अपग्रेड शुरू किया है. इससे ट्रांजेक्शन की स्पीड 66 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. पेमेंट फेल या रिफंड पहले से बहुत फास्ट हो जाएगा. पूरा प्रोसेस ज्यादा स्मूद और सुरक्षित हो जाएगा.

कितनी तेज हो जाएंगी सर्विस?

NPCI के मुताबिक, पेमेंट भेजने और रिस्पॉन्स आने में लगने वाला समय 30 सेकंड से घटकर 15 सेकंड हो गया है. अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो रिफंड अब सिर्फ 10 सेकंड में हो जाएगा. स्टेटस चेक और एड्रेस वेरिफाई करने जैसे काम भी अब सिर्फ 10 सेकंड में हो जाएंगे.

ये अपग्रेड क्यों जरूरी था?

हर दिन UPI पर करोड़ों ट्रांजेक्शन होते हैं. इतने ज्यादा ट्रैफिक में सिस्टम पर लोड बढ़ता है और कई बार पेमेंट अटक जाते हैं या देर से पहुंचते हैं. अब NPCI ने टेक्नीकल लेवल पर ऐसा सुधार किया है जिससे ये समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

अब ट्रांजेक्शन में नहीं होगी देरी, PhonePe और Google Pay ने किया बड़ा बदलाव

किन ऐप्स पर मिलेगा फायदा?

ये सुधार सभी UPI सर्विस प्रोवाइडर्स पर लागू होंगे. इसमें Google Pay, PhonePe, Paytm UPI, BHIM, WhatsApp UPI और सभी बैंकिंग UPI ऐप्स शामिल हैं.

इसका मतलब कोई भी ऐप इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अब पहले से ज्यादा फास्ट और भरोसेमंद पेमेंट एक्सपीरियंस का मजा ले पाएगा. यूजर्स को ट्रांजेक्शन फेल और रिफंड में अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी ये सिस्टम ज्यादा स्टेबल और आसान होगा.

Exit mobile version