अब हर स्कूल में अनिवार्य होगा वंदे मातरम् का गायन, CM योगी का ऐलान
अब हर स्कूल में अनिवार्य होगा वंदे मातरम् का गायन, CM योगी का ऐलान। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा सोमवार को गोरखपुर में आयोजित एकता पदयात्रा के दौरान की। यह कार्यक्रम भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
कोई मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, “जिस राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ ने आजादी के आंदोलन में भारत की सोई हुई चेतना को जगाया था, उसका आज कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति, मत या मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। जो राष्ट्र के आड़े आए, उसे एक ओर कर देना चाहिए।

