Site icon Yashbharat.com

जनशिक्षा केंद्रों पर अब नियमित शैक्षिक संवाद, जिले में हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

IMG 20250902 WA0003

कटनी। जनशिक्षा केंद्रों पर अब नियमित शैक्षिक संवाद, जिले में हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कटनी में प्राचार्य एमपी डुंगडुंग के निर्देशन में कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण दो चरणों में आयोजित किया गया. प्रथम चरण में विकासखंड कटनी,रीठी,बड़वारा तथा द्वितीय चरण में विजय राघवगढ़,बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा के शिक्षकों को शैक्षिक संवाद से संबंधित निर्देशों,थीम एवं चर्चा के बिंदुओं से अवगत कराया गया।

माँ सरस्वती के पूजन, अर्चन से प्रारम्भ हुए उन्मुखीकरण में जानकारी देते हुए डाइट से शैक्षिक संवाद प्रभारी श्री राकेश सिन्नरकर ने बताया कि सत्र 2025 -26 में अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक प्रतिमाह प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जाएगा।

इसमें द्वितीय शनिवार को कक्षा 1 से 2,तृतीय शनिवार को कक्षा 3से 5 तथा चतुर्थ शनिवार को कक्षा 6 से 8 का शैक्षिक संवाद आयोजित किया जाएगा. राज्य से प्रशिक्षित सहजकर्ताओं सारिका गुप्ता तथा पायल अग्रवाल ने उन्मुखीकरण में पिछले सत्र के शैक्षिक संवादों की थीम का पुनारावलोकन,प्रभावी चर्चा हेतु साझा नियम,शैक्षिक संवाद के उद्देश्य और सिद्धांत,विगत शैक्षिक संवाद की उपलब्धियां, सत्र 2025-26 हेतु प्राथमिकताएं, जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद की बैठक व्यवस्था, अगस्त माह की थीम कक्षा प्रबंधन के शुरूआती प्रयास,संवाद की शुरुआत एंट्री रूटीन एवं स्वागत गतिविधि, संवाद की डायरी -संवाद से कक्षा तक, कक्षा में बच्चों की बैठक व्यवस्था, कक्षा में भ्रमण, कक्षा के साझा नियम, विद्यालय की बेस्ट प्रैक्टिसेज, पोस्ट वर्क आदि बिंदुओं पर सभी प्रतिभागियों की सहभागिता कोल्ड कॉलिंग का उपयोग कर सुनिश्चित करते हुए गतिविधियों के माध्यम से विस्तार से चर्चा की गई।

सभी प्रतिभागी दिनांक 30 अगस्त को जनशिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले शैक्षिक संवाद में सहजकर्ता की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
उक्त उन्मुखीकरण में डाइट से प्रशिक्षण प्रभारी श्री राजेंद्र असाटी,डाइट फेकल्टी श्री राकेश सिन्नरकर, उमाशंकर सैनी,ज्योति श्रीवास्तव, कल्पना खरे तथा डाइट स्टाफ राजेश गुप्ता,मंजू शर्मा,सत्येंद्र कोरी, विक्रम सूर्यवंशी,गोविंद आदि सभी का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Exit mobile version