Latestव्यापार

अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल

FSSAI Front-of-Pack Warning Label: अनहेल्दी पैक्ड फूड पर लगेगा लाल रंग का 'हेक्सागोनल' चेतावनी लेबल; FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया मास्टर प्लान

अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल

नई दिल्ली। चिप्स, नमकीन, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पैक्ड फूड शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। अब पैकेज्ड फूड पर अधिक चीनी, सैचुरेटेड फैट और नमक की मात्रा होने पर पैकेट के सामने लाल रंग की षट्कोणीय (Red Hexagonal) चेतावनी छपी होगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर इस ‘फ्रंट-ऑफ-पैक’ (FoP) चेतावनी लेबल सिस्टम का प्रस्ताव पेश किया है।

FSSAI ने यह हलफनामा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैकेज्ड फूड पर चीनी और फैट की स्पष्ट जानकारी न देने पर लगाई गई कड़ी फटकार के बाद दाखिल किया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने चेतावनी दी थी कि अगर दो हफ्ते में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो कोर्ट खुद आदेश जारी करेगा।

कैसा होगा चेतावनी लेबल और क्या लिखा होगा?

FSSAI के अनुसार, चेतावनी लेबल पूरी तरह से चित्रात्मक (Visual) और सरल होंगे ताकि आम उपभोक्ता आसानी से समझ सकें:

  • डिजाइन: लाल रंग का छह-कोने वाला (Hexagon) लेबल होगा।
  • फॉन्ट साइज: पैकेट के पीछे दी जाने वाली न्यूट्रिशन टेबल से कम से कम 1 पॉइंट बड़ा होगा ताकि उपभोक्ता की नजर तुरंत पड़े।
  • चेतावनी का प्रकार: प्रोडक्ट की बनावट के आधार पर पैकेट के सामने स्पष्ट लिखा होगा— ‘ज्यादा फैट’ (High Fat), ‘ज्यादा चीनी’ (High Sugar), ‘ज्यादा नमक’ (High Salt) या ‘अत्यधिक मीठा पेय’ (Very Sweet Beverage)
  • मानक: ये सीमाएं ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) के दिशानिर्देश 2024 पर आधारित होंगी।

दो चरणों में लागू होगा नया नियम

फूड इंडस्ट्री को अपने प्रोडक्ट्स का फॉर्मूला सुधारने का मौका देने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए FSSAI ने इसे दो फेज में लागू करने का सुझाव दिया है:

  1. पहला चरण: उन पैकेज्ड फूड्स पर लाल लेबल अनिवार्य होगा, जिनमें तय सीमा से अधिक दो या उससे ज्यादा पोषक तत्व (फैट, चीनी या नमक) मौजूद हों, साथ ही अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ शामिल होंगे।

  2. दूसरा चरण: यह नियम उन सभी प्रोडक्ट्स पर लागू हो जाएगा, जिनमें तय सीमा से अधिक कोई भी एक पोषक तत्व (या तो केवल फैट, केवल चीनी या केवल नमक) होगा।

किन चीजों को मिलेगी छूट?

FSSAI के हलफनामे के मुताबिक, यह नियम सिंगल-इंग्रीडिएंट (एक सामग्री वाले) और प्राकृतिक रूप से फैट या चीनी से भरपूर उत्पादों पर लागू नहीं होगा।

  • छूट वाले उत्पाद: देशी घी, सरसों/खाने का तेल, नमक, चीनी, गुड़ और शहद जैसे प्राकृतिक उत्पाद इस चेतावनी लेबल से बाहर रहेंगे।

बच्चों और युवाओं की सेहत बचाना मकसद

FSSAI का कहना है कि इस वॉर्निंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और आम जनता को जंक फूड के खतरों से आगाह करना है, ताकि लोग बाजार से कोई भी चीज खरीदते वक्त सोच-समझकर सही और सेहतमंद विकल्प चुन सकें।अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल Neelam Stone Wearing Rules: शनि के सबसे शक्तिशाली रत्न नीलम को पहनने के क्या हैं नियम? जानें उंगली, धातु, शुभ राशि और अनुकूलता जांचने का तरीका

Back to top button