Latestराष्ट्रीय

अब नहीं लीक होगा कोई पेपर- PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान

अब नहीं लीक होगा कोई पेपर- PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान

अब नहीं लीक होगा कोई पेपर- PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान

नई दिल्ली: देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) व अन्य प्रवेश परीक्षाओं में लीक-प्रूफ व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से गठित इस टास्क फोर्स में देश के शीर्ष टेक्नोक्रेट्स, साइंटिस्ट्स, शिक्षाविदों, सुरक्षा विशेषज्ञों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है।

अब नहीं लीक होगा कोई पेपर!" PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान
अब नहीं लीक होगा कोई पेपर!” PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान

यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीक (Technology), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा को शामिल कर भविष्य की मजबूत रूपरेखा तैयार करेगी। अब नहीं लीक होगा कोई पेपर!” PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान

अब नहीं लीक होगा कोई पेपर!" PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान
अब नहीं लीक होगा कोई पेपर!” PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान

टॉस्क फोर्स के 6 सदस्य: योग्यताएं और उपलब्धियां

1. नंदन नीलेकणि (अध्यक्ष) – भारत में ‘आधार’ के जनक

  • पहचान व पद: इन्फोसिस के सह-संस्थापक और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पहले अध्यक्ष।
  • उपलब्धियां: देश में डिजिटल क्रांति और विश्व के सबसे बड़े बायोमेट्रिक पहचान तंत्र ‘आधार’ को सफलतापूर्वक लागू करने का श्रेय इन्हें जाता है।
  • योग्यता: बिशप कॉटन बॉयज स्कूल (बेंगलुरु) से शुरुआती पढ़ाई के बाद IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech.

2. प्रो. वी. कामाकोटी – AI एवं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

  • पहचान व पद: निदेशक, IIT मद्रास।
  • उपलब्धियां: केंद्र सरकार द्वारा गठित AI टास्क फोर्स के अध्यक्ष और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।
  • योग्यता: श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (मद्रास यूनिवर्सिटी) से Computer Science में B.E., तत्पश्चात IIT मद्रास से M.S. (Research) और Ph.D.

3. डॉ. एस. सोमनाथ – इसरो के पूर्व अध्यक्ष

  • पहचान व पद: पूर्व अध्यक्ष, इसरो (ISRO) एवं सचिव, अंतरिक्ष विभाग (2022 से 2025)।
  • उपलब्धियां: चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 जैसे ऐतिहासिक मिशनों की सफल अगुवाई कर इसरो को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।
  • योग्यता: TKM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (कोल्लम) से Mechanical Engineering में B.Tech., IISc बेंगलुरु से Aerospace Engineering में M.Tech. और IIT मद्रास से Ph.D.

4. तपन डेका – सुरक्षा और इंटेलिजेंस के विशेषज्ञ

5. अनीता करवाल – शिक्षा नीति एवं प्रशासन विशेषज्ञ

  • पहचान व पद: पूर्व अध्यक्ष (CBSE) एवं पूर्व सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग।
  • उपलब्धियां: 1988 बैच की गुजरात कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के जमीनी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • योग्यता: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) से Economics (अर्थशास्त्र) में ग्रेजुएशन

6. अमृत लाल मीणा- लॉजिस्टिक्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन एक्सपर्ट

  • पहचान व पद: पूर्व मुख्य सचिव (बिहार सरकार) एवं पूर्व सचिव (कोयला मंत्रालय, भारत सरकार)।
  • उपलब्धियां: 1989 बैच के IAS अधिकारी, जिन्हें 35 वर्षों से अधिक का विशाल प्रशासनिक और कोल-लॉजिस्टिक्स अनुभव प्राप्त है।
  • योग्यता: मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर (MNIT) से Electrical & Electronics Engineering में B.E.

Back to top button