Site icon Yashbharat.com

अब मिर्ची बाबा ने छोड़ी सपा, राम मंदिर उद्घाटन का विरोध करने से थे खफा

akhilesh yadav with mirchi baba

अब मिर्ची बाबा भी राम मंदिर उद्घाटन में समाजवादी पार्टी के शामिल नहीं होने से नाराज पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। मिर्ची बाबा के पहले कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम भी कांग्रेस से निकल चुके हैं।

मिर्ची बाबा ने सपा छोड़ते कहा कि संपूर्ण हिंदुत्व की आस्था का केंद्र प्रभु श्रीराम की मूर्ति स्थापना में भी शामिल न होकर अपनी हिंदुत्व विरोधी विचारधारा को प्रमाणित किया है। पार्टी के इस कृत्य से मेरा मन बहुत आहत हुआ है। इस कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में मिर्ची बाबा ने लिखा है कि समाजवादी पार्टी की सर्वधर्म की विचारधारा के साथ जुड़ा था, लेकिन देखने में आ रहा है कि समाजवादी पार्टी अब अपनी मूल धारा से भटक कर एक वर्ग विशेष तक सीमित होकर रह गई है।

समाजवादी पार्टी को अलविदा कहने के बाद मिर्ची बाबा के भाजपा में जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर हाल ही में मिर्ची बाबा की मुलाकात के फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे। उसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Exit mobile version