Site icon Yashbharat.com

Nostradamus Predictions on 2021 नास्त्रेदमस की 2021 के लिए भविष्यवाणी, धूमकेतु के धरती से टकराने से लेकर कई आफत!

n2346552047ebbe708e000486aee427260c5047b0062fd42ff9a94c6ac4a5170d31a0ff8a6

Nostradamus Predictions on 2021 आज दुनिया जब सदी के सबसे भयानक महामारी से गुजर रही है। ऐसे में माइकल दि नास्त्रेदमस (Michel de Nostredame) चर्चा में हैं। कई जानकार इसे नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से जोड़कर देखते हैं। कुछ ही दिनों में नया साल भी आने वाला है।

सभी को उम्मीद है कि साल 2021 बेहतर हो और दुनिया को कोरोना सहित कई अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल सके। ऐसे में आईए हम आपको बताते हैं कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी नए साल को लेकर क्या कहती है।

Nostradamus Predictions on 2021: नास्त्रेदमस की 2021 के लिए भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की साल 2021 की भविष्यवाणी के मुताबिक एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा जैविक हथियार और वायरस विकसित करेगा, जो इंसान को जॉम्बी बना सकता है।

ये इंसान के लिए बेहद घातक साबित होगा और हमारी प्रजाति का सर्वनाश होने के मौके बढ़ जाएंगे।

यही नहीं, नास्त्रेदमस के अनुसार अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारी बढ़ेंगी। ये दुनिया के अंत के पहले के संकेत होंगे। दुनिया के कई हिस्सों में ऐसा अकाल हो सकता है जिसका सामना पहले कभी नहीं किया गया।

एक भविष्यवाणी में ये भी कहा गया है इस दौरान सूर्य की तबाही पृथ्वी के नुकसान का कारण बनेगी। समुद्र तल के बढ़ने और पृथ्वी के उसमें समाने की बात भी आने वाले वर्षों में कही गई है।

पृथ्वी से टकराएगा धूमकेतु!

नास्त्रेदमस ने एक जगह अपनी भविष्यवाणी में पृथ्वी से धूमकेतु टकराने की बात भी कही है, जो भूकंप और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनेगा। NASA के वैज्ञानिकों ने भी पहले ही एक बड़े धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि नासा 2009 KF1 नाम के एक एस्टेरॉयड पर नजर भी रख रही है जिसके वैज्ञानिकों के अनुसार मई 2022 में पृथ्वी से टकराने का खतरा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस एस्टेरॉयड की ताकत 1945 में हिरोशिम पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बस से करीब 15 गुना ज्यादा हो सकती है।

बताते चलें कि नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ‘लेस प्रोफेटीस’ नाम की किताब में दुनिया को लेकर कई अहम भविष्यवाणियां की हैं। इस किताब का पहला संस्करण 1555 में आया था। इसके बाद से ही उनकी भविष्यवाणी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही हैं। इस किताब में 6000 से ज्यादा भविष्यवाणियां हैं, जिसमें कई सच साबित हुई हैं।

Exit mobile version