नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म हब, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म हब, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा। नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म हब, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी। उत्तर प्रदेश में सिनेमा और कला संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म सिटी (UP FILM CITY) का निर्माण किया जाएगा। योगी सरकार यूपी को फिल्म निर्माण का नया हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म सिटी के पहले चरण का नक्शा पास कर दिया गया है। दो सालो में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। यूपी में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म हब, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म हब, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

पहले चरण का नक्शा पास

बताया जा रहा है कि यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी (UP FILM CITY) के पहले चरण का नक्शा पास कर दिया है। कल तक काम शुरू होने की तारीखों का ऐलान हो सकता है। कल बोनी कपूर CM योगी से मुलाक़ात करेंगे और काम शुरू करने के उद्घाटन का निवेदन करेंगे। फिल्म सिटी के तहत स्टूडियो,होटल, ग्रीन पार्क, म्यूज़ियम समेत कई काम होंगे।

जियो-टेक्निकल सर्वे लगभग पूरा

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 1000 एकड़ में फिल्म सिटी (UP FILM CITY) का निर्माण किया जाएगा। बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी जल्द निर्माण शुरू करेगी। पहले फेज़ में फिल्म स्टूडियो और इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। जियो-टेक्निकल सर्वे लगभग पूरा हो गया है। दो-तीन दिनों में बिल्डिंग प्लान भी सबमिट होगा। फिल्म सिटी के निर्माण से सैकड़ों कलाकारों को काम मिलेगा।

Exit mobile version