
बैठक के दौरान कलेक्टर शर्मा ने बताया कि सेकंड फेस में कोरोना संक्रमण का फैलाव हो रहा है और जो कोविड पॉजिटिव आए हैं उनकी यात्रा का इतिहास पता लगाया जा रहा है, ताकि संक्रमण और न फैले।
कोरोना के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि इसकी रोकथाम के लिए सभी को मिलजुल कर प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए सबसे प्रभावी कदम है कि सभी लोग मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं और सैनिटाइजर का अधिक उपयोग करें।
यात्रा से लौटकर तीन दिन तक घर में ही रहें : बैठक के दौरान यह बात भी उठी की नियमित रूप से यह अनाउंसमेंट चलता रहे कि सभी लोग मास्क लगाएं और जो यात्री बाहर से आए हैं वे तीन दिन तक घर में ही रहें। बाहर ना निकले और कहीं कुछ अस्वस्थता अनुभव करते हैं तो फीवर क्लीनिक में जाकर चेक कराएं। टैक्सी ड्राइवर को भी मास्क लगवाएं। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि रेलवे के सभी कर्मचारी, जो 45 वर्ष से अधिक हैं उनका वैक्सीनेशन हो जाए। इसके साथ ही रेलवे हॉस्पिटल में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिस्तर संख्या बढ़ाया जाना चाहिए।
