Site icon Yashbharat.com

गलती से ट्रांसफर हुए 1 लाख रुपए, बैंक और सामने वाले से नहीं मिला कोई मदद-फिर हुआ

Digital UPI Payment

NPCI: UPI users are going to get a big facility, they will be able to make payment without PIN

गलती से ट्रांसफर हुए 1 लाख रुपए, बैंक और सामने वाले से नहीं मिला कोई मदद-फिर हुआ।एक व्यक्ति ने जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी (UPI ID) पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिस व्यक्ति के बैंक खाते में रुपये गए थे, उससे भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस को शिकायत की गई।

पुलिस (Ujjain Police) ने संबंधित व्यक्ति का बैंक खाता फ्रीज (Bank Account Freez) करवाकर रुपये वापस करवाए। पुलिस ने बताया कि चेतन सिंह तोमर करीब 10 दिन पूर्व किसी परिचित को रुपये ट्रांसफर कर रहा था। जल्दबाजी में तोमर ने गलत यूपीआई आईडी पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।

तोमर ने जब संबंधित व्यक्ति से बात करने का प्रयास किया तो वह सफल नहीं हो पाया। बैंक की ओर से भी तोमर को तत्काल सहायता नहीं मिली थी। इसके बाद तोमर ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की थी।

आईटी सेल के जवानों ने तोमर की शिकायत पर संबंधित व्यक्ति का बैंक खाता फ्रीज करवा दिया था। फिर बैंक से संपर्क कर तोमर के रुपये वापस उसके खाते में ट्रांसफर करवाए थे। इस तरह तोमर को उसकी राशि मिल गई।

Exit mobile version