कटनी(YASHBHARAT.COM)।सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। पिछले सप्ताह आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सायना के छात्र-छात्राओं ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। जिसमें सी बी एस सी क्लस्टर 12 एथलेटिक मीट भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में कोपल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित की गई। जिसमें 120 स्कूलों के लगभग 475 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें सायना सैनिक स्कूल के कैडिट अभिषेक राज ने 400 मीटर एवं 600 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीत कर रिकार्ड बनाया है। वहीं सायना के ही प्रभात सिंह गंधर्व ने भाला फेंक में रजत पदक एवं तवा फेंक में कांस्य पदक जीत कर उपलब्धि हासिल की। अगले माह बनारस में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सायना की ओर से प्रतिभागिता करेंगे। इस अवसर पर सायना के क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक बलयानी ने छात्रों को प्रोत्सहित करते हुए कहा कि उडने वालों के लिए अनंत आकाश खुला है, जरूरत है कि हम अनुशासन के साथ अपनी उड़ान भरें। छात्रों की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डाॅ निधि पाठक ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि समर्पण और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। आपकी इस शानदार जीत पर मैं हृदय से आपको बधाई देती हूं। यह केवल आपकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है बल्कि हमारे संस्थान का भी गौरव बढ़ाने वाला क्षण है। आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने यही मेरी शुभकामना है।
प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा कहा कि आपकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आशा है कि आप आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहेंगे और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी विजेताओं को बधाइयां दी हैं।

